पलारी: पलारी के सड़क पर गायों का कब्जा, मेन रोड पर हर दिन हादसे का खतरा, न व्यवस्था संभली, न जिम्मेदार अधिकारी जागे
खबर आज 1 अप्रैल सुबह 11:50 की है, जहां पलारी बलौदाबाजार-रायपुर मेन रोड,जो इलाके की सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण सड़क मानी जाती है, बता दे कि पलारी के बृजलाल वर्मा कॉलेज के पास इन दिनों अपनी अलग ही पहचान बना चुकी है। यहां ट्रैफिक से ज्यादा “गौ ट्रैफिक” हावी नजर आता है। रोजाना 30 से 40 गायों का झुंड सड़क के बीचों-बीच इस तरह जमा रहता है, मानो यह उनका स्थायी अधिकार