लोहरदगा: खौफनाक आगजनी में किसान की मेहनत खाक, आम बागान जलकर राख, करीब ₹5 लाख की क्षति, अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप
लोहरदगा जिले पेशरार प्रखंड अंतर्गत झमटबार गांव में बीती रात एक घटना सामने आई, जहां अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा कथित रूप से लगाई गई आग में एक किसान का आम बागान पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस आगजनी में लगभग एक एकड़ में फैला बागान नष्ट हो गया, जिससे किसान को करीब 5 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है।