मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बरामद, तीन गिरफ्तार, दो फरार
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार को व्यापक छापामारी अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अभियुक्त मौके से फरार हो गए, जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में अभियोग दर्ज किया गया है।