लाडपुरा: कोटा में ओएसिस कंपनी के नाम से फ्रॉड, SIT करेगी जांच, 2 करोड़ की ठगी कर भागे, ऑफिस के लिए किराए पर ली थी 3 मंजिला इमारत
Ladpura, Kota | Nov 19, 2025 कोटा में ओएसिस कंपनी के नाम से 2 करोड़ की ठगी मामले में अब SIT जांच करेगी। कंपनी ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर हाड़ौती के कई लोगों को ठगा है। कंपनी ने ब्रेल लिपि तैयार करने का काम दिया था। इसकी एवज में ढाई हजार रुपए लिए और 15 दिन में चार हजार का पेमेंट करने का दावा किया। ऐसे में कई लोग फंस गए।