घोड़ाडोंगरी: सारणी पुलिस ने 8 सालों से फरार दो स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार
सारणी पुलिस ने 8सालों से फरार चल रहे 2स्थाई वारंटियों को शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। सारणी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए वारंटियों पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 8सालों से फरार चल रहे 2स्थाई वारंटियों मोती और अमित को सारणी से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।