मुज़फ्फरनगर: महावीर चौक के समीप बिजली घर रोड पर स्कूटी के अंदर से निकला जहरीला सांप, बाल बाल बची स्कूटी सवार महिलाएं, वीडियो वायरल
महावीर चौक के समीप बिजली घर रोड पर एक स्कूटी के अंदर से जहरीला साँप निकल रहा था। तभी आसपास के लोगो द्वारा स्कूटी से महिलाओं को उतारकर एक युवक ने उस जहरीले सांप को पकड़कर एक डिब्बे में कैद कर लिया व बाद में उसे जंगल मे ले जाकर छोड़ दिया गया। इस दौरान जहरीले सांप को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई वहीं इस घटना का वीडियो क्षेत्र में वायरल हो रहा है।