मुज़फ्फरनगर: नई मंडी पुलिस के द्वारा ईदगाह के सामने जौली रोड से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध हथियार किया बरामद
नई मंडी थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा ईदगाह के सामने जौली रोड से 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें पुलिस के द्वारा ऋतिक उर्फ गोलू त्यागी पुत्र दिनेश त्यागी,हर्ष त्यागी पुत्र दीपक त्यागी,युवराज पुत्र हरेंद्र,राहुल उर्फ विहान पुत्र प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए ।