थाना बेहट क्षेत्र के गांव मुर्तजापुर निवासी एक परिवार गुरुवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस लाइन स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचा। पीड़ित परिवार का आरोप था कि गांव के ही रहने वाले एक युवक ने उनके बच्चे पर जानलेवा हमला किया जिसकी हालत बहुत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार तो किया लेकिन मुख्य आरोपी उसके पिता को गिरफ्तार कर फिर छोड़ दिया गया।