बटियागढ़: नीमन तिराहे पर ट्रक की टक्कर से छोटा हाथी पलटा, 5 लोग घायल, बटियागढ़ अस्पताल में भर्ती
बटियागढ बकस्वाहा मार्ग पर नीमन तिराहे पर अनियंत्रित ट्रक ने छोटा हाथी को पीछे से टक्कर मार दी,ट्रक की टक्कर से वाहन सड़क किनारे खेत में पलट गया हादसे में वाहन में सवार 5 लोग घायल हूए ,आज गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घटना के बाद घायलो को इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया बताया जा रहा मालवाहक जुझारपूरा गांव से किसानों का अनाज लेकर आ रहा था