रविवार की शाम साढ़े 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक गंगोह निवासी मोहम्मद शहजाद शामली की सड़कों पर अपनी मां की गुमशुदगी के पोस्टर लगाते हुए दिखाई दिए। शहजाद ने बताया कि उनकी मां साबरा बेगम 28 जनवरी से दिल्ली के द्वारिका सेक्टर 3 स्थित मकान से लापता है। बेटे ने बताया कि मां दिल्ली से गंगोह जाने के लिए शामली के ही रास्ते का इस्तेमाल करती है, इसलिए वह यहां आया।