मांडर: करकरा में भारथी काॅलेज ऑफ एजुकेशन के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया।
Mandar, Ranchi | Jun 5, 2024 मांडर प्रखंड के कन्दरी स्थित भारथी काॅलेज ऑफ एजुकेशन के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर NSS के तहत महाविद्यालय द्वारा गोद लिये गाँव करकरा में पौधारोपण का कार्य करकरा गाँव के मुखिया व ग्रामीणों के निर्देशन में किया गया। इस कार्यक्रम में शैक्षणिक सचिव दीपाली पराशर ने कहा कि समुदायों को संगठित करे, जागरूकता बढ़ाये और प्लास्टिक प्रदुषण को दूर करें।