मांडर: चुनाव जीतने के बाद सुखदेव भगत मुड़मा स्थित खूंटा स्थल पर पूजा अर्चना किया।
Mandar, Ranchi | Jun 5, 2024 लोहरदगा लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद सुखदेव भगत ने मुड़मा जतरा खुंटा शक्ति स्थल पर पहुंच के पूजा अर्चना की और मत्था टेककर शांति भाईचारगी की कामना किया। इस दौरान सुखदेव भगत ने कहा कि आदिवासियों का मुख्य मुद्दा उनका धर्म कोड है आने वाले मानसून सत्र में सरना धर्मकोड के मामला को संसद में प्रमुखता से रखेंगे।