खोरीमहुआ कोडरमा मुख्य मार्ग पर घोड्थम्भा बाजार के SBI बैंक के नजदीक शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे सड़क दुर्घटना में एक बाईक सवार युवक की मौत हो गई, जबकी एक अन्य घायल हो गया। बताया जाता है कि ओपी क्षेत्र के बंडामाख ग्राम निवासी नारायण तुरी के 22 वर्षीय अमर तुरी तथा अपने साथी आदेश तुरी पिता अर्जुन तुरी किसी कार्य से घोड्थम्भा अपने बाईक से जा रहा था।