सूरजपुर जिले में हाल ही में धान की फसल में आग लगने की एक घटना सामने आई है। जिसमें एक किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इस घटना में लगभग 60 क्विंटल धान जलकर राख हो गया है। रविवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार पीड़ित किसान ने कर्ज लेकर धान की फसल लगाई थी। जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और वह गहरे सदमे में है।