गोपालगंज: एसपी अवधेश दीक्षित ने किया नगर थाने का निरीक्षण, थाना आने वाले लोगों को सम्मान देने का दिया निर्देश
नगर थाना परिसर में एसपी ने औचक निरीक्षण किया। एसपी ने विभिन्न बिंदुओं पर निर्देश दिए। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि नगर थाना का निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गईं, जिसे दुरुस्त करने को कहा गया है। थाना के ओडी पदाधिकारी व थाना के मुंशी को कई निर्देश दिए गए।