देहरादून: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी
देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस आशय का स्वीकृति पत्र भेजा है। देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस की आवृत्ति बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने इस पर खुशी व्यक्त की है।