खगड़िया जिले के कुतुबपुर में करंट लगने से गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने तुरंत युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार युवक अचानक बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसके हाथ और शरीर के कई हिस्से झुलस गए। फिलहाल युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।