जौनपुर: सिद्धार्थ उपवन में IAS अभिषेक सिंह ने की प्रेस वार्ता, 'आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण प्रतियोगिता' का करेंगे आयोजन
शनिवार को इस अभिषेक सिंह ने सिद्धार्थ उपवन में प्रेस वार्ता करके जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष प्रतियोगिता आयोजित करने की बात कही। इस अभियान के तहत एक महीने के भीतर अधिकतम वृद्धजनों का आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने का लक्ष्य रखा गया है।