थावे: थावे थाने की पुलिस ने अलग अलग जगहों से दो वारंटी को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश
थावे थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों वारंटी से पूछताछ के बाद थावे थाने की पुलिस उन्हें गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लेकर पहुंची। मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया गया।