गुना नगर: वन विभाग ने केंद्रीय विद्यालय गुना के छात्रों साथ संपन्न किया अनुभूति कार्यक्रम
गुना वन मंडल ने केंद्रीय विद्यालय गुना के छात्रों के लिए अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश ईको डेवलपमेंट बोर्ड और मध्य प्रदेश वन विभाग द्वारा प्रतिवर्ष संपूर्ण जिलों में आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य वनों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, वन्य प्राणी संरक्षण है।