गुना नगर: भार्गव कॉलोनी में चोरों की गैंग एक मकान से बाइक चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, जांच में जुटी कोतवाली थाना पुलिस
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र की भार्गव कॉलोनी में चोरों की एक गैंग बाइक चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, सीसीटीवी कैमरे में चार चोर भार्गव कॉलोनी में दिखाई दे रहे हैं जिनमें से दो चोर एक मकान से बाइक उठाकर लाते हैं, तीसरा चोर तब तक अन्य मकानों में ताका झांकी करता है वही चौथा चोर नुक्कड़ पर निगरानी करता दिखाई दे रहा है पुलिस जांच में जुटी हुई है