मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को ''कृषक कल्याण वर्ष–2026'' के रूप में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में आज 31 जनवरी 2026 को कृषकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने एवं जागरूकता के लिए मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय इस वाहन रैली में बड़ी सख्यॉ में युवा एवं प्रगतिशील किसानो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।