देवघर: देवघर में गैस किल्लत के बाद भी सेवा जारी, श्रील फाउंडेशन व बाबा बलियासे लकड़ी पर बना रहे भोजन
देवघर आज सोमवार 12:00 बजे सेवा भाव की एक अनोखी मिसाल देखने को मिल रही है। गैस सिलेंडर की कमी के बावजूद गरीबों को सस्ता और भरपेट भोजन उपलब्ध कराने का सिलसिला लगातार जारी है। श्रील फाउंडेशन और समाजसेवी बाबा बलियासे अपने संकल्प के साथ सेवा में डटे हुए हैं। देवघर सदर अस्पताल परिसर में जहां श्रील फाउंडेशन के द्वारा प्रतिदिन मरीजों और उनके परिजनों को मात्र 10 रुपय