कोलेबिरा: पटिया टोली में लगातार बारिश से गिरा ग्रामीण का घर, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
पटिया टोली निवासी रमेश गोप नामक ग्रामीण का घर लगातार बारिश के कारण 30 जुलाई को सुबह गिर गया। जिससे उसके घर का सारा सामान बर्बाद हो गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घर गिरने से परेशान रमेश ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।