झांसी: अंसल कॉलोनी के सामने ग्वालियर हाईवे पर डिवाइडर पर लगे खंभे से तेज रफ्तार कार टकराई, मचा हड़कंप, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jan 27, 2026 झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंसल कॉलोनी के सामने ग्वालियर हाइवे पर डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल से तेज रफ्तार कार टकरा गई, हादसे के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर रुक गए वीडियो में आप स्पष्ट तौर से देख सकते हैं की गाड़ी के आगे का पूरा हिस्सा टूट कर बिखर गया इस हादसे में कार सवार लोगों को राहगीरों ने कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी