विदिशा: विदिशा में जैविक फल-सब्जी की पहली दुकान शुरू, किसानों को होगा लाभ, ADM व कृषि अधिकारी रहे मौजूद
किसानों के जैविक खेती के उत्पादन मे वृद्धि करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए आजीविका मिशन के माध्यम से संचालित होने वाले स्वयं सहायता समूह को जैविक उत्पादो के विक्रय के लिए जिला प्रशासन ने एक दुकान उपलब्ध कराई गई है इस स्टॉल का बुधवार शाम शुभारंभ किया। इस मौके पर एडीएम अनिल डामोर,कृषि उपसंचालक के एस खपड़िया और जिपं मे कृषि सभापति धनराज दांगी मौजूद रहे।