लखनपुर: सरगुजा जिले के 54 धान उपार्जन केंद्रों में 4938 किसानों ने किया 12,64,694.8 क्विंटल धान की खरीदी और रकबा समर्पण
जिला में खरीफ विपणन वर्ष अंतर्गत धान उपार्जन कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शिता से संचालित किया जा रहा है। प्रशासन की सतत निगरानी एवं डिजिटल व्यवस्थाओं की वजह से धान खरीदी और उठाव की प्रक्रिया निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 12,64,694.8 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं 58,890 क्विंटल धान का उठाव किया।