कोल: मानपुर में हिस्सा बटवारे को लेकर परिवार के बीच हुई मारपीट, एक भाई ने दूसरे भाई को पीटा
Koil, Aligarh | May 12, 2025 अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाके के गांव मानपुर में हिस्सा बंटवारे को लेकर परिवार के बीच ही मारपीट हो गई।आरोप है की जमीन एकसार कर रहे भाई को भाई ने ही पीट कर घायल कर दिय।घायल भाई के द्वारा मामले से क्षेत्रीय पुलिस को अवगत कराते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई। इधर पुलिस में घायल को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह भेजा वऔर कार्रवाई का अस्वाशन दिया।