प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत बालोद जिले में नाई (सेन) समाज के प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार से जुड़ने का अवसर मिला है। इस योजना के अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों और श्रमिकों को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।