आज 13 जनवरी शाम 5 बजे उप संचालक कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग जे.एल. कास्दे ने बताया कि शासन द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में रबी फसलों का बीमा कराने से वंचित किसानों को एक अवसर प्रदान कर बीमांकन की अवधि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। उन्होने बताया कि जिले में गेहूं, चना और सरसों की फसलों को बीमा हेतु अधिसूचित किया गया है।