चौपारण: अमरौल पुरैनी तालाब में मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी
चौपारण: अमरौल तालाब में अज्ञात शव मिलने से सनसनी चौपारण के अमरौल स्थित पुरैनी तालाब में आज सुबह ग्रामीणों ने अज्ञात शव देखा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही शव की पहचान और मौत के कारणों का पता चलेगा। घटना से इलाके में तनाव का माहौल है।