धार्मिक नगरी खरौद पहुंचकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के GM तरुण प्रकाश ने सपत्नीक, भगवान लक्ष्मणेश्वर के दर्शन किए। छग की काशी के नाम से विख्यात खरौद में 8वीं शताब्दी का प्राचीन मंदिर है। यहां स्वयम्भू लक्षलिंग है, जहां सवा लाख छिद्र है। इस लक्षलिंग के दर्शन की बड़ी मान्यता है। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने रेलवे के GM को सपत्नीक, विशेष पूजा-अर्चना कराई।