शाहजहांपुर: ओवरहाइट और बिना रिफ्लेक्टर गन्ना वाहनों पर सख्ती, दो दर्जन से अधिक गाड़ियों के चालान किए गए
शाहजहांपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अपर जिलाधिकारी (बी.आर.) अरविंद कुमार के नेतृत्व में गन्ने से लदी गाड़ियों की रात्रिकालीन सघन जांच की गई। जांच के दौरान दो दर्जन से अधिक गन्ना वाहन मानक से अधिक ऊंचाई पर लदे पाए गए, वहीं कई गाड़ियां बिना रिफ्लेक्टर के चलती मिलीं। इन सभी के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।