सारवां: रामरायडीह खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बेहराकनारी ने ट्रॉफी जीती
Sarwan, Deoghar | Mar 28, 2026 रक्ति पंचायत के रामरायडीह खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने बल्लेबाजी कर किया। मौके पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए ऐसे खेल के आयोजन होने की सराहना की,टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बेहराकनारी ने ट्राफी पर कब्जा जमाया।