रायडीह: कुम्हार मोड़ पर नशे में धुत बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, चेहरे पर आई गंभीर चोट
Raidih, Gumla | Oct 3, 2025 रायडीह प्रखंड के सुर सांग थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हार मोड में नशे में धुत बाइक सवार घोड़ा पहाड़ निवासी 30 वर्षीय अनिल किसान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में उसके चेहरा में गंभीर चोट लगी। घटना की जानकारी देते हुए घायल की पत्नी बबली देवी ने बताया मेरा पति सुरसांग बाजार गया था लौटने के क्रम में शुक्रवार की शाम कुम्हार मोड में अनियंत्रित होकर गिर गया।