कानपुर: आजाद समाज पार्टी ने अल्पसंख्यक समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
आजाद समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्गके लोगों पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न के खिलाफ सोमवार 3 बजे जिला अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में सामंतवादी मानसिकता के चलते हर दिन समाज के कमजोर वर्गों पर हिंसा, मारपीट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है।