शाहजहांपुर: पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अपने कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, निस्तारण के लिए दिए निर्देश
दरअसल आज पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना। एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करवा दिया। तो वहीं शेष बची समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित थाना अध्यक्षों को निर्देश दिए।