जमशेदपुर के चर्चित उद्यमी एवं एसिया उपाध्यक्ष देवांग गांधी के अपहृत पुत्र सह युवा उद्यमी कैरव गांधी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। करीब 13 दिनों तक लापता रहने के बाद मंगलवार पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षित उनके आवास पहुंचाया। 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कैरव गांधी के 13 जनवरी को अचानक लापता होने से शहर में सनसनी फैल गई थी।