परैया के हरिदासपुर व सुंगारिश सूर्य मंदीर स्थित छठ घाट में मंगलवार सुबह 6 बजे अर्घ्य के बाद व्रतियों ने पूजा अर्चना की। घने कोहरे के बीच सैकड़ों की भीड़ को संभालने में स्थानीय पूजा समिति के साथ अधिकारी व पुलिस बल जुटे रहे। हरिदासपुर सूर्य मंदीर के सचिव बिंदेश्वरी प्रसाद के साथ सदस्य अजय कुमार, कृष्णा साव, भरत चंद्रवंशी, संतु कुमार आदि शामिल रहे।