Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
malik21javed
13
मार्च 2014 को NHAI पर कुल बकाया ऋण ₹23,000 करोड़ था। मार्च 2025 तक, यह बकाया ऋण बढ़कर लगभग ₹2.5 लाख करोड़ पहुँच गया है।
23k views |
Rajasthan, India
| Sep 23, 2025
#none
#finance
MORE NEWS
#BreakingNews जयपुर ACB को मिले 12 नए डिप्टी एसपी,गृह विभाग ने जारी किए आदेश,रमेश चन्द माचरा बने ACB डिप्टी ...
Hanumangarh, Hanumangarh | Aug 6, 2026
◆ सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप दत्ता का हनुमानगढ़ में भव्य स्वागत ◆ मोटरसाइकिल रैली के साथ निकाला शक्ति प्रदर्शन, 10 अगस्त के राष्ट्रव्यापी आंदोलन को सफल बनाने का किया आह्वान हनुमानगढ़। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड सुदीप दत्ता के पहली बार हनुमानगढ़ आगमन पर गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन से मोटरसाइकिलों की विशाल रैली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर सीटू जिला कार्यालय तक पहुंची। रैली के दौरान मजदूर, किसान, छात्र और विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर नेताओं का स्वागत किया गया। रैली में सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड सुदीप दत्ता के साथ राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कामरेड एम. साईं बाबू, सीटू राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड भंवर सिंह शेखावत, प्रदेश महामंत्री कामरेड वी.एस. राणा, वरिष्ठ नेता कामरेड रामेश्वर वर्मा तथा कामरेड आत्मा सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। जंक्शन रेलवे स्टेशन से शुरू हुई रैली अनाज मंडी सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सीटू जिला कार्यालय, जिला परिषद कार्यालय के निकट पहुंची, जहां विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। रैली के दौरान सीटू से जुड़े विभिन्न संगठनों, अखिल भारतीय किसान सभा, जनवादी महिला समिति, खेत मजदूर यूनियन तथा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर नेताओं का स्वागत किया। बड़ी संख्या में शामिल कार्यकर्ताओं ने मजदूर-किसान एकता और श्रमिक अधिकारों के समर्थन में नारे लगाए। पूरे मार्ग में रैली को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही।आमसभा को संबोधित करते हुए सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड सुदीप दत्ता ने 10 अगस्त को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आंदोलन की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में देश के सभी केंद्रीय श्रम संगठन, संयुक्त किसान मोर्चा, खेत मजदूर यूनियन सहित अनेक जनसंगठन भाग लेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि मजदूर, किसान, विद्यार्थी, नौजवान और महिलाओं के हितों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों को प्रभावित करने वाले चारों लेबर कोड वापस लिए जाने चाहिए। साथ ही किसानों को उनकी उपज का उचित अधिकार और सम्मानजनक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाते हुए पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग भी उन्होंने उठाई। कामरेड दत्ता ने कहा कि देश में न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया जाना चाहिए, ताकि श्रमिक सम्मानजनक जीवन जी सकें। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य योजना कर्मियों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने, उन्हें राज्य सरकार का कर्मचारी मानने तथा ग्रेच्युटी सहित सभी सेवा लाभ उपलब्ध कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार मजदूरों, किसानों और कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करती रही तो देशभर में व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष कामरेड भंवर सिंह शेखावत, प्रदेश महामंत्री कामरेड वी.एस. राणा तथा अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया और 10 अगस्त के आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत एकजुटता में है और सभी वर्गों को अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना होगा। इस अवसर पर कामरेड शेर सिंह शाक्य, कामरेड बहादुर सिंह चौहान, कामरेड बसंत सिंह, कामरेड सुल्तान खान, कामरेड गुरप्रीत सिंह, कामरेड रिछपाल सिंह राठौड़, कामरेड जगदीश यादव, कामरेड संदीप बसौड़, कामरेड शिव कुमार, कामरेड अमरजीत सिंह, कामरेड लाभ सिंह, कामरेड साहब सिंह, बग्गा सिंह, कामरेड राजकुमार, कामरेड श्यामलाल, कामरेड गुरनायब सिंह, कामरेड बलजिंदर सिंह, कामरेड विनोद मावर, प्रमोद साहनी, कामरेड विनय, बुटा सिंह सहित बड़ी संख्या में सीटू, किसान सभा और अन्य जनसंगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मजदूर-किसान एकता के नारों और 10 अगस्त के राष्ट्रव्यापी आंदोलन को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
Hanumangarh, Hanumangarh | Aug 6, 2026
◆ पंचायती राज एवं नगरीय निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित ◆ निर्वाचन कार्य समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं आयोग के निर्देशानुसार पूर्ण करने के निर्देश हनुमानगढ़, 6 अगस्त। आगामी पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट हनुमानगढ़ श्री मांगीलाल सुथार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद हनुमानगढ़ निर्वाचन क्षेत्र तथा पंचायत समिति हनुमानगढ़ जंक्शन एवं टाउन से संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों, सह-प्रभारियों एवं पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। रिटर्निंग अधिकारी श्री मांगीलाल सुथार ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित किए जाएं। साथ ही निर्वाचक नामावली के अद्यतन कार्य में विशेष सतर्कता बरतने, विशेष अभियान के दौरान पात्र मतदाताओं के आवेदन समय पर प्राप्त करने तथा उनका नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फील्ड स्तर पर प्रभावी मॉनिटरिंग बनाए रखते हुए सभी प्रकोष्ठों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि निर्वाचन संबंधी समस्त व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें। बैठक में निर्वाचन से संबंधित सभी अधिकारी, प्रकोष्ठ प्रभारी, सह-प्रभारी, पर्यवेक्षक एवं चुनाव शाखा के कार्मिक उपस्थित रहे। ___
Hanumangarh, Hanumangarh | Aug 6, 2026
#BreakingNews सुजानगढ़ (चूरू) स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल के मुख्य द्वार का बरामदा गिरने से एक महिला घायल ...
Hanumangarh, Hanumangarh | Aug 6, 2026
समरावता में SDM थप्पड़ कांड में आज नरेश मीणा ने हजारों समर्थकों के साथ नगर फोर्ट थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया..!
Hanumangarh, Hanumangarh | Aug 6, 2026