छतरपुर जिले के प्रभारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे स्थित ईवीएम वेयरहाउस का शुक्रवार की दोपहर 12 बजे त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम खुलवाकर ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और बाद में उसे पुनः लॉक व सील कराया।