गोड्डा: नीमावरण संथाली टोला में मिले अज्ञात व्यक्ति की शव का सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम, 72 घंटे तक शव को रखा गया सुरक्षित
Godda, Godda | Aug 29, 2024 गुरुवार की सुबह पथरगामा थाना क्षेत्र के नीमावरण गाँव के संथाली टोला में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी। मृतक के आँख और नाक पर हल्के जख्म के निशान थे। गाँव वालों ने बताया कि अत्यधिक शराब के सेवन के कारण मृत्यु हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और शव को अगले 72 घंटे तक सदर अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया।