साहवा थाना क्षेत्र में साहवा व नोहर के बीच तेज रफ्तार बोलेरो पलटने से 30 वर्षीय बोलेरो गाड़ी ड्राइवर की मौत हो गई।हादसे में बोलेरो गाड़ी सवार एक युवक भी घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को पहले तारानगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां बोलेरो गाड़ी के ड्राइवर की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक ईलाज के बाद डीबी अस्पताल रैफर किया, जहां मौत हो गई।