बहरागोड़ा बाजार स्थित महिला कल्याण समिति परिसर में बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे सेवा और सम्मान का एक अनूठा संगम देखने को मिला। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पूर्व विधायक सह झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने क्षेत्र के 100 गरीब और जरूरतमंद रिक्शा चालकों के बीच खुशियाँ बांटीं।इस विशेष कार्यक्रम के दौरान श्री षाड़ंगी ने सभी रिक्शा चालकों को गंजी और ट्राउज