तरहसी: एसपी के निर्देश पर कसमार एवं बगला गांव में अवैध शराब के खिलाफ अभियान, 200 किलो जावा महुआ नष्ट
Tarhasi, Palamu | Sep 26, 2025 पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के निर्देश पर तरहसी प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में तरहसी थाना प्रभारी आनन्द राम के नेतृत्व शुक्रवार को कसमार एवं बगला गांव में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। करीब 200 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया।