प्रतापगढ़: पेड़ काटने के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास और ₹25 हजार जुर्माना
पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली थी, जिस मामले में अब न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशा कुमारी ने हत्या के आरोपी अर्जुन निवासी लाम्बाडाबरा थाना पीपलखूंट को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 25 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। लोक अभियोजक तरूणदास वैरागी ने बताया की घटना 1 अगस्त 2022 की है।