दिलदारनगर रक़्सहां गांव स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में गाजीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय अंतर-विद्यालयी वॉली बॉल प्रतियोगिता -2025 के दूसरे दिन सोमवार को श्री धनेश्वर इंटरनेशनल स्कूल नंदगंज की टीम ने शाह फैज पब्लिक स्कूल गाजीपुर को हरा तीसरे सेट में विजेता बनी। विद्यालय के चेयरमैन साकिब खां ने विजेता टीम को ट्राफी दिया।