सिरसा: कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा ने सदैव गरीब, मजदूर व किसानों की लड़ाई लड़ी: विधायक शीशपाल केहरवाला
Sirsa, Sirsa | Aug 20, 2024 शहर की अनाज मंडी में आज मंगलवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. होशियारी लाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कालांवाली के विधायक शीशपाल ने कहा कि होशियारी लाल ने कांग्रेस पार्टी में रहकर जनसेवा की और उनके किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सदैव गरीब, मजदूर की लड़ाई लड़ी।