रोह प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में नीलगायों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।जिससे किसान परेशानी का सामना कर रहे हैं। खेतों में बेखौफ घूमती नीलगायें रबी और खरीफ दोनों मौसमों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है।