धार में बसंत पंचमी शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाने हेतु कमिश्नर व आईजी ने मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा की।धार में 23 जनवरी शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाने हेतु प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। इसी कड़ी में सोमवार को इंदौर कमिश्नर सुदाम खाडे व आईजी अनुराग धार पहुंचे।